utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

पुरोला में ब्रह्माकुमारीज का नशामुक्ति अभियान -रक्षाबंधन कार्यक्रम पर दिलाई शपथ

पुरोला संवाददाता – सचिन

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- ब्रह्माकुमारीज शाखा पुरोला द्वारा रक्षाबंधन पर्व आयोजित किया गया जिसमें नशामुक्ति अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ, संस्कारवान और सकारात्मक जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके सरिता ने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल रक्षा सूत्र बांधने का नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों से मुक्त कर श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प लेने का भी संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर बीके भानु ने नशामुक्ति पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का नशे से दूर रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता राठौर, राजुली बतरा, बुरांश संस्था से प्रकाश कुमार, मीना सेमवाल, गुड़केश रतूड़ी सहित जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button