CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

सादाबाद कोतवाली में थाना दिवस, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

जन एक्सप्रेस /हाथरस :-  सादाबाद कोतवाली में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली।

नायब तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों का जल्द और प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

थाना दिवस के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा और शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button