EDUCATIONUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहेल्थ
मानदेय बढ़ने एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से रसोइयों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा:- नितिन अग्रवा

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गांधी भवन सभागार में आयोजित रसोइयां सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां सरस्वती को माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुति की तथा बीएसए प्रभात मिश्रा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों आदि का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आबकारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रसोइयों द्वारा विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक आहार बनाने एवं बच्चों की देखभाल करने आदि को देखते हुए रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार कर दिया है तथा रसोइयों एवं उनके परिवारी जनों की स्वास्थ्य सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए पांच लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज कराने हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किये जा रहे है। उन्होने कहा कि रसोइयों के मानदेय बढ़ने एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड सुविधा मिलने से उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इस अवसर पर आबकारी मंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र की रसोइयां किरन गौड़, गुड्डी, सुमन मिश्रा व रामदुलारी, ब्लाक की बावन राधा, बीना, कमला व नन्ही तथा टड़ियावां की ऊषा देवी व रमाकांती को बढ़े मानदेय की चेक तथा नगर क्षेत्र की रसोइयां नन्ही देवी, धीरा सिंह, मधु व साधना देवी, ब्लाक टड़ियावां के रामकुमार गौतम, सुरसा की जयश्री व चम्पा, अहिरोरी की छुटुकुन्ना व राधिका तथा हरियावां की रामवती को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा,सीडीओ नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, पीडी,डीडीओ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा भारी संख्या में रसोइयां आदि उपस्थित रही।






