CrimeUP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़हरदोईहेल्थ

विद्युत लाइन ठीक करते समय संविदा कर्मचारी को लगा करंट, 15 मिनट तक तारों में लटका रहा लाइनमैन

रिपोर्ट-अभिषेक त्रिवेदी

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- कस्बे के मुख्य मार्ग पर विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करते समय सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्युत सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारी रामू लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान इनवर्टर का रिटर्न करंट आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह तारों में फंसकर उल्टा लटक गए।बताया गया कि रामू करीब 15 से 20 मिनट तक तारों में फंसे लटकते रहे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह लाइनमैन को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साण्डी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में अब सुधार है।

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। घायल कर्मचारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।विद्युत सब स्टेशन के जेई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्य मार्ग पर विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया था, जिसे ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान इनवर्टर का रिटर्न करंट आने से संविदा कर्मचारी रामू करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और अब उनकी हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button