
जन एक्सप्रेस /विकास नगर :- बढ़ती महंगाई और चीनी के आसमान छूते दामों ने आखिरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतार दिया। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तिलक भवन, विकासनगर में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में कांग्रेस के झंडे और सरकार का पुतला लिए जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार की ओर धमाकेदार जुलूस निकाला। नारेबाजी इतनी जोरदार थी कि पूरा बाजार गूंज उठा।
जुलूस पार्टी गली चौक पहुंचा तो माहौल और भी गरमा गया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश भरे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला जलते ही भीड़ में हर्षोल्लास फूट पड़ा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने भीड़ को संबोधित करते हुए तीखा हमला बोला, डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा सरकारों ने आम आदमी का जीना हराम कर दिया है। महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। रसोई से लेकर कारोबार तक हर जगह जनता का खून चूसा जा रहा है। चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, पेट्रोल-डीजल की आग आम आदमी की जेब जला रही है। पूरे देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार राहत देने की जगह सत्ता बचाने के षड्यंत्रों में व्यस्त है। कांग्रेस जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी। महंगाई के खिलाफ ये संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, विपुल जैन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सरकार पर निशाना साधा।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिल्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत, समीर अंसारी, सोमेंद्र टंडन, जीशान अली, प्रदीप जोशी, सलीम अहमद, जितेंद्र रावत, नीरज रोहिला, असद खान, राजीव शर्मा, मोहित बिष्ट, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष गुरु, वाजिद अली, नासिर, अनस, मुनीर, वीरेंद्र ताड़ियाल, विनोद रावत, भूपेश उपाध्याय, गौरव शर्मा, मनजीत चावला, इसरार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकासनगर की सड़कों पर कांग्रेस का ये आक्रोश साफ दिखामहंगाई अब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, जनता के गुस्से में भी दिख रही है।






