utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

रेशमा बिष्ट की गुमशुदगी की जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी:-  पहाड़ की पुकार संगठन ने बिगत दिनों लापता हुई रेशमा बिष्ट के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुनः जांच करने की मांग की है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में संगठन की अवंतिका भंडारी ने कहा कि रेशमा बिष्ट को लापता हुए लंबा समय बीत गया है लेकिन अभी तक उसकी कोई खबर नहीं है पुलिस इस मामले में तत्परता से जांच कर परिवार जनों को भरोसा दिलाए । कहा गया कि एक बेटी की गुमशुदगी सभ्य समाज में उचित नहीं है उनका किसी परिवार को इस प्रकरण में घसीटने का मकसद नहीं है लेकिन मामले की जांच गंभीरता से होनी चाहिए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि रेश्मा बिष्ट प्रकरण को पुनः रिव्यू किया जाएगा और मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की दोबारा गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को प्राथमिकता में रखा जाएगा और किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर कुसुम सलोनी, अंजलि कठियाल , आरती सेलवान, आशा रावत, शशि चौहान, सीमा रावत, रेश्मा बिष्ट के भाई विकास रावत, दीपक नेगी, अखिल सिंह रावत, निखिल सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button