
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- गंगोत्री विधानसभा 2027 के लिए केवल एक और चुनाव नहीं बल्कि अगले पांच वर्षों की विकास दिशा तय करने का अवसर है जहां नेतृत्व का मूल्यांकन केवल मेलों-थेलों में उपस्थिति से नहीं बल्कि कार्यकाल के विकास कार्यों, भविष्य की सोच और जनता से निरंतर जुड़ाव से होना चाहिए। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का कार्यकाल इसी व्यापक दृष्टि का प्रमाण है जब उन्होंने गंगोत्री को OBC क्षेत्र का दर्जा दिलाया, जोशियाड़ा उपतहसील की स्थापना की, कोल्ड स्टोरेज, शिक्षा, तकनीकी संस्थान, सड़क-पुल और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया, भागीरथी तटों की बाढ़ सुरक्षा, प्रभावितों को राहत मुआवजा तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए मनेरी वाटर स्पोर्ट्स, दयारा को ट्रेक ऑफ द ईयर, नेलांग घाटी को खोलने और सड़क संपर्क सुधारने जैसे दूरदर्शी कार्य किए। उनका विजन विधायक कार्यकाल तक सीमित नहीं रहा उत्तरकाशी में मेडिकल कॉलेज, राज्य स्तरीय संस्थान, युवाओं के लिए शिक्षा रोजगार के अवसर, उत्तरकाशी को स्मार्ट सिटी और गांवों को स्मार्ट गांव बनाने तथा बाढ़ सुरक्षा के बाद मां गंगा किनारे आस्था पथ विकसित करने की परिकल्पना उनके दीर्घकालिक रोडमैप का हिस्सा है जो धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। 2017 और 2022 में अपेक्षित सफलता न मिलने के बावजूद बिना किसी संवैधानिक पद के भी वे लगातार जनता के बीच सुख-दुख में खड़े रहे और प्रतिदिन उनके आवास पर लोगों का आना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन को सींचे रखा है। ऐसे में गंगोत्री जैसी आपदा संवेदनशील सीमांत सीट पर जहां शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार पर्यटन प्रशासनिक सुविधा ही असली मुद्दे हैं विजयपाल सजवाण का लंबा अनुभव, क्षेत्र की समझ और भविष्य का विजन उन्हें जनता के भविष्य की सोच को जमीन पर उतारने का सामर्थ्य रखने वाला सबसे मजबूत विकल्प बनाता है और यही उनकी जीत का सबसे बड़ा दावा है।






