Crimeutrakhandउत्तरकाशी

13 वर्षीय लापता किशोरी की तलाश तेज, पुलिस ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  बाईपास कालोनी निवासी 13 वर्षीय लापता किशोरी की तलाश में पुलिस ने चंडीगढ के किशनगढ़-दरिया क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट समेत अन्य संभावित स्थानों पर चेकिंग और पूछताछ की। इसके साथ ही डोर-टू-डोर अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से किशोरी के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

अभियान में एसएसआई जावेद मलिक, हेड कांस्टेबल मतलूब खान और कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर किशोरी की तलाश के साथ लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने किशोरी के पंपलेट भी चस्पा किए और स्थानीय लोगों को पंपलेट दिखाकर उसकी तलाश में सहयोग की अपील की।

पुलिस ने लोगों से कहा कि किशोरी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।गौरतलब है कि मामले को लेकर परिजनों और विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध-प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश को लेकर अभियान तेज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button