utrakhandउत्तरकाशीउत्तराखंडपिथौरागढ़

आपदा और नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाने की मुहिम सराहनीय : सीएमओ

जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ :- सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में साहसिक खेलों के क्षेत्र में अग्रणी संस्था इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एण्ड एक्सप्लोरर्स ‘आईस’ और ‘माउंटेन न्यूता’ के दो युवा प्रशिक्षक दारमा वैली के सीपू गांव तक आज रवाना हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जेएस चुफाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौंगाई ने हरी झंडी दिखाकर इन युवाओं को रवाना किया।

डाक्टर चुफाल और श्री नौगाई ने जनपद में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वृहद स्तर पर काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आईस और माउंटेन न्यूता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभागीय स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
आइस संस्था अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय ‘वासू’ और माउंटेन न्यूता अध्यक्ष अनुपम बेरी ने बताया किप्रसिद्ध पर्वतारोही स्वर्गीय पुरमल सिंह धर्मशत्तू की स्मृति में दो प्रशिक्षक पवन और शुभम् दारमा घाटी क्षेत्र तक साइकिलिंग करेंगे। पिथौरागढ में 1625 मीटर की ऊंचाई से यह यात्रा सीपू गांव में 3500 मीटर ऊंचाई तक जाएगी। 364 किलोमीटर की यह यात्रा छह रात, सात दिन में पूरी होगी। यात्रा का उद्देश्य ” नशे से रहें दूर, जीवन संवारें भरपूर’ और ‘ आपदा से आगे, उम्मीद की सवारी ‘ रखा गया है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार महेश चंद्र पुनेठा, क्लीन एंड ग्रीन परिवार के आनरेरी लेफ्टिनेंट यशपाल चंद, बार एसोसिएशन प्रतिनिधि आलोक चौधरी, नव चेतना मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, जितेन्द्र धामी, शाहिद, हिमांशि, पल्लवी, प्रवीण राणा, खगेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व 11 वर्षीय एशिया बुक आफ रिकार्ड होल्डर ओजस पांडेय ने पवन और शुभम् का माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि अपनी सीमित संसाधनों से आईस संस्था जनपद में समय समय पर साहसिक खेल, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन करती रहती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष अभियान संचालित करती रही है।कार्यक्रम का संचालन मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति के सचिव जगदीश कलौनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button