utrakhandउत्तरकाशी

एसपी ने साप्ताहिक पुलिस परेड का किया निरीक्षण, विवेचकों को दी सख्त हिदायत

जन एक्सप्रेस /बागेश्वर :-  जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस बल में अनुशासन व शारीरिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का उत्साहवर्धन किया।परेड के दौरान पुलिस जवानों ने दौड़ और टोलीवार मार्च पास्ट ड्रिल का अभ्यास किया। आपात परिस्थितियों में मुस्तैदी सुनिश्चित करने के लिए जवानों को शस्त्रों को खोलने और जोड़ने का अभ्यास भी कराया गया।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे विभिन्न नवनिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान एसपी ने विवेचकों को नए आपराधिक कानूनों के तहत अपराध स्थल के निरीक्षण, जब्ती और बरामदगी की कार्रवाई की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी करने तथा वीडियो को समय पर e-Sakshya App पर अपलोड करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता, तकनीकी लापरवाही या अन्य कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button