
जन एक्सप्रेस /चम्पावत :- न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने गुण्डा एक्ट के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर 25 सितंबर को लोहाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण नाथ पुत्र अमर नाथ निवासी ढटीगांव, बाराकोट को बाराकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक विपुल जोशी, अपर उपनिरीक्षक बजीर चन्द्र, हेड कांस्टेबल महेश राणा, हेड कांस्टेबल मोहन जुकुरिया और कांस्टेबल चालक गौरव दुर्गापाल शामिल रहे।






