Crimeutrakhandउत्तरकाशी

अपहरण और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /बागेश्वर :- अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने अपहरण और गंभीर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मामले में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को ग्राम पुड़कुनी निवासी महेश सिंह बघरी ने थाना कपकोट में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि दयाल सिंह, सुंदर सिंह और मोहन सिंह ने उनके साले हरि सिंह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने 24 सितंबर को दयाल सिंह(37) निवासी तोक नायल, ग्राम पौथिया, थाना कपकोट और मनोज सिंह उर्फ मोहन सिंह (32), निवासी तोक नायल, ग्राम पौथिया, थाना कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारपीट में इस्तेमाल लकड़ी का भट्टा और घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके02-टीए-2997 भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button