utrakhandउत्तरकाशी

सीएम धामी ने 15 कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले कंपनी की ओर से सीएसआर मद से दिए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं।नेस्ले ने धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा), कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए सात इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए हैं। वहीं ब्रिटानिया की ओर से हेल्थ एवं न्यूट्रिशन सामग्री भी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए काम कर रही है। अपशिष्ट प्रबंधन के इस मॉडल से गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर की 373 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 71 क्लस्टर बनाए गए हैं। इसके लिए जिले में कुल 231 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है। इसमें 134 ई-रिक्शा, 75 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सीएसआर और अन्य संस्थाओं से मिले वाहन शामिल हैं।उन्होंने बताया कि कूड़ा प्रबंधन के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के बीच एमओयू भी किए गए हैं। आने वाले समय में सीएसआर और जिला योजना के माध्यम से अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button