CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने वाले तीन आरोपी तीन अदद बैट्री समेत गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। संडीला थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को तीन अदद चोरी की बैट्री समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम किनौहटी निवासी मुनीर अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल सलाम ने थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उसके ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना संडीला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए तीन आरोपियों पंकज पुत्र प्यारे लाल, ज्ञानेंद्र पुत्र संतराम और हरिओम पुत्र रामजीवन, निवासीगण ग्राम किनौहटी, थाना संडीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन अदद बैट्री बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।गिरफ्तार आरोपियों में पंकज पुत्र प्यारे लाल, ज्ञानेंद्र पुत्र संतराम तथा हरिओम पुत्र रामजीवन शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक मुकेश कोटार्य, हेड कांस्टेबल धर्मेश, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल सुनील वर्मा और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button