
जन एक्सप्रेस /बनबसा :- थाना बनबसा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ड्रम विद्युत केबल, घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन और कटर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को संजय सिंह राणा ने विद्युत घर बनबसा से दो ड्रम विद्युत केबल चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना बनबसा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने 35 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 24 सितंबर को धनुषपुल बैरियर के पास एक पिकअप वाहन की चेकिंग की गई। वाहन से चोरी का एक ड्रम विद्युत केबल बरामद हुआ और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से टपारिया बीसी24 कंपनी का कटर भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेश कुमार (21) पुत्र मोती राम निवासी ग्राम चितौरा थाना अलापुर जिला बदायूं, विमलेश कुमार (20) पुत्र मैकू लाल निवासी ग्राम उमरियां थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत, आकाश शर्मा (19) पुत्र परमानन्द शर्मा निवासी वार्ड नंबर 03 मछली मार्केट थाना ट्रांजिट कैंप जिला ऊधमसिंह नगर, अन्नू (22) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गहबरा थाना मीरगंज जिला बरेली, डोरी लाल (19) पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम उमरियां थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत, और खुशी राम (18) पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम भवननगला थाना उसावा जिला बदायूं के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम विद्युत केबल, पिकअप वाहन संख्या यूपी24-सीटी-3710 और एक टपारिया बीसी24 कटर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, विवेश कुमार, विमलेश कुमार और डोरी लाल के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक दिलबर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, कांस्टेबल उमेश प्रसाद, विजयशंकर और कैलाश सिंह अधिकारी शामिल रहे।






