उत्तर प्रदेशकानपुरराज्य खबरें

कानपुर महापौर प्रमिला पांडे ने मीडिया के सामने किए 3 बड़े वादे, बोलीं- 15 दिन में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें

जिला संवाददाता – विवेक पांडेय

जन एक्सप्रेस / कानपुर: नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में आज महापौर प्रमिला पांडे ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान दर्जनों मीडिया चैनलों के पत्रकार मौजूद रहे।

महापौर ने कहा कि _”मैंने आप लोगों को इसलिए बुलाया है क्योंकि आप लोग इसी शहर में रहते हैं और सही जानकारी आप ही दे सकते हैं। आप लोगों को राजनीति से लेना-देना नहीं है, आप अच्छा सुझाव देंगे।”_

प्रेस वार्ता में महापौर ने 3 बड़ी घोषणाएं कीं –

1. हर सड़क पर लगेगा बोर्ड:
मीडिया ने सुझाव दिया था कि सड़क बनते ही किनारे नाली बनाई जाए और अतिक्रमण हटाया जाए। इस पर महापौर ने कहा कि कल से ही 6 जोन की सभी नगर निगम सड़कों को चिन्हित किया जाएगा और हर सड़क पर बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर संबंधित अधिकारी का नाम और नंबर होगा।

2. 15 दिन में सड़कों से हटेगी बजरी, भरेंगे गड्ढे:
महापौर ने कहा, _”सड़कों पर पड़ी बजरी की वजह से हादसे हो रहे हैं। मैं वादा करती हूं कि 15 दिन के अंदर शहर की सभी सड़कों से बजरी समेट ली जाएगी और गड्ढों को भर दिया जाएगा। किसी भी सड़क पर बजरी नहीं रहने दूंगी।”_

3. जलभराव और नाली सफाई पर काम:
महापौर ने माना कि मेट्रो के काम की वजह से जलभराव हुआ है। जहाँ-जहाँ 2 दिन तक पानी भरा रहा, वहाँ विशेष अभियान चलाकर नालियों की सफाई 15 दिन में पूरी की जाएगी।

अंत में उन्होंने मीडिया से कहा, _”आप लोग 15-20 दिन बाद देखना, आज जो वादा किया है वो पूरा होता दिखेगा। आप सब मेरे बच्चों जैसे हो, मुझे सही सलाह देते रहना।”_
बाइट-प्रमिला पांडे महापौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button