utrakhandउत्तरकाशीहल्द्वानी

सेवा पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस/सितारगंज :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत सभा आंगनबाड़ी केंद्र और करघटा ग्राम सभा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सोनू माटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिना साहू समेत आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर नेहा गढ़गोटी, संचालिका प्रियंका राणा, जगबीर कौर सहित ग्राम सभा की महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सोनू माटा ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था, केंद्रों की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने के लिए संचालिकाओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान संचालिकाओं को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को फल वितरित किए गए, जबकि आंगनबाड़ी स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर नेहा गढ़गोटी ने महिलाओं को बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका बिना साहू ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी स्टाफ की ओर से सोनू माटा को पुष्पयुक्त गमला भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोमवती राणा, अनीता राणा, विमला रानी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button