
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- 26-27 सितंबर को गंगोत्री हिमालय में अचानक बर्फबारी से फंसे ट्रैकर्स के लिए चल रहा युद्धस्तरीय रेस्क्यू अभियान बड़ी सफलता की ओर है। उत्तरकाशी पुलिस मीडिया सेल के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ऑडेन कोल से 29 ट्रैकर्स का 100% हेली रेस्क्यू पूरा सभी को हर्षिल हेलीपैड लाकर प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना कर दिया गया। कालिंदी पास से 9 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले गए शेष के लिए हवाई अभियान जारी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और एसपी कमलेश उपाध्याय खुद हर्षिल हेलीपैड पर डटे हैं। सेना, वायुसेना, SDRF, NDRF, पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है। DSP संजय उप्रेती के नेतृत्व में देहरादून से 15 सदस्यीय SDRF स्पेशल दल भी पहुंचा है।






