लंबगांव में गूंजा गायत्री मंत्र प्रज्ञा मंडल का गठन, गांव-गांव में संस्कार क्रांति का संकल्प
टिहरी गढ़वाल के लंबगांव में भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया। मंडल द्वारा गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर गायत्री यज्ञ, शांतिकुंज के विचारों और संस्कार निर्माण का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- लंबगांव (प्रताप नगर, टिहरी गढ़वाल)। भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पुनर्स्थापना के लिए नगर पंचायत लंबगांव में एक नई आध्यात्मिक पहल शुरू हुई है। परम पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माता जी के दिव्य संरक्षण एवं शुभ आशीर्वाद से क्षेत्र में प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया है।प्रज्ञा मंडल के परिजनों द्वारा प्रताप नगर क्षेत्र के गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जन-जन तक गायत्री यज्ञ की महत्ता, शांतिकुंज तीर्थ के विचारों और भारतीय सनातन परंपरा के पुनरुद्धार का संदेश पहुंचाना है।
प्रज्ञा मंडल संचालक देवी सिंह पंवार ने बताया कि आज के समय में युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना सबसे बड़ी जरूरत है। इसी हेतु लाल मशाल की रोशनी अर्थात ज्ञान का प्रकाश हर घर तक पहुंचाया जाएगा।स्थान: पावर भवन, निकट PNB पोस्ट ऑफिस, लंबगांव, पिन 249165, टिहरी गढ़वाल संपर्क: 7500593460 यह पहल क्षेत्र में लोकहित और रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मार्मिक कदम है।






