सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर विधायक रानू ने की कार्यकर्ताओ के साथ बैठक
हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प यात्रा के आगमन को लेकर रुपापुर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ की अध्यक्षता में यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस /हरदोई :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रारंभिक कर्मक्षेत्र वाराणसी और जन्मभूमि बड़नगर को जोड़ने वाली सेवा संकल्प यात्रा के विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर आगमन को लेकर सोमवार को रुपापुर स्थित भदौरिया ढाबा पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने की।
बैठक में प्रस्तावित सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा स्वागत कार्यक्रम को लेकर आवश्यक योजना-रचना पर विचार-विमर्श किया।
विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर पूरी गंभीरता और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और यात्रा के स्वागत को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।





