utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और पूर्व में लिए गए फैसलों की समीक्षा की मांग को लेकर पूतला दहन।

पुरोला में एसआईआर को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :-  मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला ने सोमवार को उप जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्य बाजार में जलूस प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पूतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग कि। ज्ञापन में कहा कि निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है और करोड़ों मतदाताओं का विश्वास उसकी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर टिका है। पार्टी ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और चुनावी पारदर्शिता को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं।

ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आपत्तियों के निस्तारण को लेकर उठ रही शिकायतों का उल्लेख किया गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भी मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम हटाने के प्रयास और आपत्तियां सामने आई हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में सभी राजनीतिक दलों के प्रति समान व्यवहार, जवाबदेही और पारदर्शिता आवश्यक है। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है, साथ ही उनके द्वारा पूर्व में लिए गए फैसलों को निरस्त करने की मांग भी उठाई गई है। पूतला दहन में ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी,नपाध्यक्ष विहारी लाल शाह, हरिमोहन जुंवाठा, दयाराम नेगी,जनक सिंह, शिशपाल, जगदेव सिंह नेगी,पिंटू नेगी, आशा चौहान,अतोला देवी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button