
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम औदली निवासी 35 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह राणा पुत्र ऋषिपाल सिंह शामिल है। वह आबकारी अधिनियम से संबंधित फौजदारी वाद में वांछित था।
दूसरा आरोपी शक्तिगढ़ नगर पंचायत के सुभाष वार्ड निवासी 38 वर्षीय अमित मंडल पुत्र विकास मंडल है। वह सीआरपीसी के तहत जारी वारंट में वांछित था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश देव, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह और कांस्टेबल अशोक बोरा शामिल रहे।






