जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 97 शिकायतें

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- डीएम राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में डीएम ने कुल 97 शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।
जन सुनवाई में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित उपस्थित रहें।






