utrakhandउत्तरकाशीसितारगंज

सितारगंज में एबीवीपी के हरेकृष्ण मिस्त्री अध्यक्ष निर्वाचित

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  राजकीय महाविद्यालय सितारगंज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरेकृष्ण मिस्त्री ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एनएसयूआई प्रत्याशी चंदन सिंह को 402 मतों के अंतर से पराजित किया। हरेकृष्ण मिस्त्री को 830, जबकि चंदन सिंह को 428 मत मिले।

चुनाव में कुल 1943 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1321 छात्रों ने मतदान किया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

अन्य पदों पर राजपाल उपाध्यक्ष, दीप्ति बैरागी उपाध्यक्ष छात्रा, बिट्टू सिंह सचिव, अंशिका गुप्ता संयुक्त सचिव छात्रा, नन्दानी राणा कोषाध्यक्ष छात्रा और जितेंद्र धामी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।

वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अरुण प्रताप और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर टुम्पा मालो निर्विरोध निर्वाचित हुए। सांस्कृतिक सचिव पद पर खुशी सरकार तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सोनिया घरामी विजयी रहीं।

परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरेकृष्ण मिस्त्री का माला पहनाकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button