Politicsutrakhandउत्तरकाशी

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में उमड़ी भीड़

जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :-  गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता साहिब में बुधवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में पहुंचे लोगों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग की। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को साइकिल भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीपाल सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य भास्कर संभल, मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, मंडल अध्यक्ष ओम नारायण सिंह राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button