
जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :- पुलिस ने एक युवक को 3.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली नानकमत्ता पुलिस और चौकी प्रतापपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुन्दरनगर निवासी सर्वजीत सिंह उर्फ करन (32) पुत्र मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में 3.70 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।मामले में पुलिस ने कोतवाली नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस टीम में एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी और कांस्टेबल दिनेश चन्द्र शामिल रहे।






