Natural DisasterUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटिहरीटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़हरदोई
भटोली धारम में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस ने भटोली धारम गांव में ग्राम चौपाल लगाकर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को 1090, 1076, 1098 एवं 1930 सहित विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।कार्यक्रम में थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा, संध्या, हेमा तथा आरक्षी नेत्रपाल मौजूद रहे।






