
जन एक्सप्रेस /खटीमा :- तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला गया। मुख्य चौराहे से शुरू हुआ रोड शो नवीन सब्जी मंडी तक पहुंचा।
रोड शो में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, जुएल ओराम, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रास्ते में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री समेत अतिथियों का स्वागत किया।
विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मुख्यमंत्री धामी ने उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री रमेश सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।






