
जन एक्सप्रेस/खटीमा :- नानकमत्ता कार्यक्रम में जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित प्रार्थना-पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए सरकार हमेशा आमजन के साथ खड़ी है।






