
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी :- इंडिया ब्लॉक के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे,एस.आई.आर को रद्द करने जैसी मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया।कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सरकार की शह पर कार्य कर रहे हैं जिससे कि लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो गया है मांग की गई क चुनाव आयोग को तय करने वाली दोषपूर्ण प्रणाली के लिए संशोधित कानून 2023 को तत्काल वापस लिया जाए, एस ए आर को खत्म किया जाए इस अवसर पर भगवान सिंह राणा, जिला सचिव, चिंतामणि थपलियाल , सफर सिंह नेगी सहित जिला कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।






