UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक आशुतोष, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







