PoliticsUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

विधायक रानू सिंह के प्रयासों से मंसूरपुर में 351.46 लाख रुपये से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सांडी की ग्राम पंचायत मंसूरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ के प्रयासों से शासन द्वारा 351.46 लाख रुपये की धनराशि से पीएचसी निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू प्रतिबद्ध है। मंसूरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वर्तमान में दूरस्थ क्षेत्रों से उपचार के लिए ग्रामीणों को अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। पीएचसी के निर्माण से उमरौली जैतपुर, लालपुर हैदराबाद, मंसूरपुर, नगरा साहसी, जगतपुरवा, उमरौली, बरगदापुरवा, जिगनी, जसमई, टपुआपुर, तुलसीपुरवा, देवकली, बंजरियापुरवा सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के दृष्टि से मंसूरपुर में पीएचसी की स्वीकृति एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button