गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- नैनीताल जिले में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में जिलेभर में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2026 को काठगोदाम पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके निवास स्थान पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र और टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित फौजदारी वाद में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।






