CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकानपुरराज्य खबरें

कारखाने से लाखों की चांदी चोरी,चकेरी पुलिस की गस्त पर उठे सवाल

कमर अंजुम की रिपोर्ट

जन एक्सप्रेस /कानपुर :- पोखरपुर में सोमवार तड़के एक चांदी के कारखाने में एक चोर घुसा। वह करीब 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। इसकी बाजार में कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी पाकर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है, वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते है। इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है। जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने का काम कारखाने में कराते है। वह शुक्रवार को चांदी लेकर आए थे।

इसका प्रोसेसिंग करने के बाद कारखाने में रखी थी। सोमवार तड़के छत से रस्सी के सहारे एक चोर कारखाने मे घुसा और 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर कारखाना मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में टीमें लगाईं गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button