EDUCATIONutrakhandउत्तरकाशीटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी के अंशुमान बने उत्तराखण्ड की बाल विधानसभा में शिक्षा,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री!

जन एक्सप्रेस /टिहरी :- राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी के कक्षा 11 के छात्र अंशुमान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड बाल विधायक में राज्यस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अंशुमान सहित 70 बाल विधायक चुने गए। देहरादून में बाल विधान सभा में अंशुमान ने अपने आठ प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले जीत हासिल कर बाल केबिनेट ने स्थान पाया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री वी पी सिंह,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री तस्लीम कुरैशी ने अंशुमान को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधनाचार्य श्री अवतार सिंह राणा एवं शिक्षकों के द्वारा अंशुमान को विद्यालय में सम्मानित किया गया। अंशुमान की मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती बबीता चौहान ने बताया कि 6 माह बाद पुनः बाल केबिनेट की बैठक होगी। अंशुमान ने बताया कि वे उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आयोजित सत्र में बाल विधायकों को सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने बाल केबिनेट मंत्री अंशुमान को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button