
जन एक्सप्रेस /गैरसैंण :- ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग चमोली और डीटीआर कंपनी की ओर से गैरसैंण विकासखंड के ग्राम सभा खेती में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को एक दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका के नए साधन विकसित कर सकें।
डीटीआर कंपनी के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री रामसुमेर के निर्देशन में मोबिलाइजर चंद्रकला ने प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी और प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को व्यावहारिक कौशल से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तलाशने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी देने पर जोर दिया गया। इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका को मजबूत करने में सहायक साबित हो सकते हैं।






