utrakhandउत्तरकाशीदेहरादूनधरालीयातायातराज्य खबरें

वीकेंड पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सुबह से मुस्तैद नैनीताल पुलिस

कैंची धाम, नैनीताल और भवाली में यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस तैनात, पर्यटकों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :- वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह से ही मुस्तैद है। कैंची धाम, नैनीताल और भवाली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर तैनात किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में यातायात को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले जारी यातायात प्लान जरूर देख लें और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करें। साथ ही अनावश्यक ओवरटेकिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें।

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है, ताकि वीकेंड के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और पर्यटकों की यात्रा सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button