
जन एक्सप्रेस /टनकपुर :- चम्पावत जिले की टनकपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 250 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बोलेरो पिकअप में सवार था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत ककराली गेट बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बोलेरो पिकअप की तलाशी लेने पर 250 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार मोहम्मद असलम (50), निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चम्पावत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और नशामुक्त समाज बनाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।






