CrimeCyber Fraudutrakhandअन्य खबरेउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेहरादूनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरें

चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार, घर पर दबिश देकर पकड़ा

जन एक्सप्रेस /चोरगलिया :-  नैनीताल जिले की चोरगलिया पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की गई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में वांछित आरोपियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अक्टूबर 2026 को मदनपुर गांव में दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने दीपक परगाई (30) पुत्र बंशीधर परगाई, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह और कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button