उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चतुर्दिक विकास : स्वतंत्रदेव

गाजीपुर । केन्द्र में सत्तारुण नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में चर्तुमुखी विकास हो रहा है। जिससे विपक्षी दल निराश होकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जो अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। यह बातें शनिवार को गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कही।

कैबिनेट मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंर्तगत सरवरनगर व मुस्लिमपुर ग्राम में हर घर पेयजल योजना के तहत नवनिर्मित जल निगम टंकी का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में शुद्ध पेयजल के लिए हर घर नल योजना, आवास, स्वास्थय, शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए नल को खुला न छोड़ें। बरसात के पानी को गांव में संचय करें।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि परिवार को खुशहाल रखने के लिए माता-पिता सेवा करें, बेटा या बेटी से शराब व गुटका न मंगाये। मजदूरों का सम्मान व उचित मजदूरी दें, हो सके तो पानी अवश्य पिलाये। महिलाएं घर, गांव, परिवार की स्वच्छता पर ध्यान दें। स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगासन करें। गांव में विधवा, पीड़ित व कमजोर वर्ग की जमीन पर कब्जा न करें। केन्द्र में मोदी व प्रदेश में योगी के रहते देश सुरक्षित है। विषम परिस्थितियों में विदेशों से भारतीयों को सुरक्षित लाने में हमारा देश समर्थ है। प्रदेश में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर भाग रहे हैं। अब आपको कोई परेशान नहीं करेगा। श्री सिंह ने दोनों गांवों में ग्रामीणों व महिलायों से सीधे बात कर विकास योजनाओं का भाैतिक सत्यापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button