उत्तर प्रदेशधर्मराज्य खबरेंसुल्तानपुर

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व

विद्यार्थियों ने रामलीला के माध्यम से दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

जन एक्सप्रेस /सुल्तानपुर :-  कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन(विवेकनगर)करौंदिया,में विजयादशमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजयादशमी भारतीय संस्कृति,परंपरा और नैतिक मूल्यों के प्रतीक का पर्व है,जो हमें सत्य,धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।यह पर्व बुराई पर अच्छाई,असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। इस नवरात्रि के पावन पर्व पर कक्षा-4,5 व 7 के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से महिषासुर वध के दृश्य का मंचन किये। कक्षा प्रेप से 8 तक की छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा-6 की छात्राओं ने श्रीराम भजन नगरी हो अयोध्या-सी…. मनमोहक गीत गाकर सबको भाव-विभोर कर दिए।

कक्षा-4,5 व 6 के विद्यार्थियों ने रामलीला का भव्य मंचन किये। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य,संयम और सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि लंका का राजा रावण अत्यंत विद्वान और शक्तिशाली होने के बावजूद भी अपने अहंकार तथा गलत निर्णयों के कारण विनाश को प्राप्त हुआ,इसके विपरीत भगवान श्रीराम ने अपने आदर्श आचरण,विनम्रता और धर्मनिष्ठा के बल पर समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्थान प्राप्त किए।विद्यालय के प्रबंधक,पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विनोद सिंह,आशा सिंह,पुलकित सिंह व पलक सिंह ने सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों और शिक्षकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया है कि हमें सदैव सत्य,धर्म और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। यही विजयादशमी की वास्तविक भावना और हमारे जीवन की सच्ची विजय है।

राष्ट्रपति पुरस्कार तथा डेरेजियो सम्मान व अनेक विज्ञान पुरस्कारों से पुरस्कृत प्रधानाचार्य डा.एन.डी.सिंह ने बताया कि विजयादशमी का यह पावन पर्व विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा,सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार करता है। यह पावन पर्व प्रेरणा देता है कि अपने जीवन में सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जगराम भार्गव ने संक्षेप में नवरात्रि की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मानव तन बड़े ही भाग्य से मिलता है इसलिए हम सबको हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रमुख कक्षा-11 की छात्राएं संख्या पांडेय तथा कृतिका तिवारी ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी संगीत शिक्षक शैलेंद्र उपाध्याय तथा नृत्य शिक्षक अनिल कुमार यादव ने कराई। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल,समन्वयक रेनू सिंह,अनुराग पांडेय,देवव्रत सिंह, आशीष कुमार शुक्ल, नरेंद्र कुमार पांडेय,कंचन यादव,अमरदीप कौर,जया मिश्रा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button