
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- जनपद में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने कार्यभार ग्रहण किया इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को अपनी वरीयता बताई जनपद में आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां भद्रकाली का आशीर्वाद लिया उसके तत्पश्चात पुलिस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने पत्रकारो से बातचीत में बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करना प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। इसके साथ ही नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, प्रभारी निरीक्षक शैलेश राणा, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी ऐश्वर्य पाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा विपिन बहुगुणा एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी कार्मिक मौजूद रहे।






