UP Breaking NewsUP POLICEटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशहरदोई

हरपालपुर,पाली व गिरधरपुर में जनसंवाद, अंशुमान सिंह के समर्थन में एकजुट हुए कार्यकर्ता

जिला संवाददाता/बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  हरपालपुर, पाली और गिरधरपुर में आयोजित जनसंवाद बैठकों में भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने अंशुमान सिंह के प्रति एकजुटता जताते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठकों की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठकों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझने पर जोर दिया।

बैठकों के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने अंशुमान सिंह के प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हितों और जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। बैठकों में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह (पीआरओ), जितेंद्र पांडेय (पूर्व मंडल अध्यक्ष), बैरिस्टर सिंह, कौशल मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), विजय कुमार मिश्रा, कुंवर बहादुर मिश्रा, नरेश मिश्रा, कल्लू दीक्षित, कमलेश दीक्षित, संतोष मिश्रा, मनोज मिश्रा, रणधीर सिंह (बूथ अध्यक्ष), रामकरण त्यागी, राममूर्ति अग्निहोत्री ‘लल्ला’, गौरव द्विवेदी (व्यापार मंडल अध्यक्ष), शुभम शुक्ला, यतीश सिंह ‘कल्लू प्रधान’, ज्ञानेंद्र सिंह ‘मुन्ना’ (पूर्व प्रधान), संजय प्रधान, गंगाधर गुप्ता, राजवीर सिंह ‘राजू’, शैलेन्द्र सिंह चौहान ‘नीतू’, ब्रजेश सिंह ‘टिंकू फौजी’, धीरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कौशल सिंह और संजीव सिंह ‘गुड्डू’ (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button