उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस पुलिस का बड़ा खुलासा: ₹52 लाख की कॉपर चोरी का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस / हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एसओजी और सिकन्द्राराऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कॉपर चोरी एवं गबन करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ट्रक चालक की मिलीभगत से पूरी साजिश रची गई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर करीब ₹52 लाख कीमत की 26 कॉपर सिल्लियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा दो .315 बोर के तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

ट्रक छोड़कर लूट की झूठी कहानी रचने की थी साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रक को लावारिस छोड़कर लूट की फर्जी कहानी तैयार कर पुलिस को गुमराह करना चाहते थे। हालांकि एसओजी और स्थानीय पुलिस ने ग्राउंड इंटेलिजेंस, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हाथरस समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही चोरी किए गए शेष माल की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button