अयोध्या

सत्यापन के अभाव में पेंशनरों की लटकी पेंशन, लाभार्थियों के लिए पैसे के पड़े लाले

जन एक्सप्रेस संवाददाता
मिल्कीपुर- अयोध्या। पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की पहचान का सत्यापन (केवाईसी) होना था लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से अब तक यह कार्य नहीं हो सका है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों में 97927 लाभार्थियों का केवाईसी होना था जिसमें से अभी तक लगभग 8000 लोगों के पेंशन का सत्यापन नहीं हो सका है।
प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वृद्धा, विधवा व निराश्रित लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाले पेंशन का सत्यापन आधार कार्ड से तत्काल करा दें ताकि समय से लोगों की पेंशन उनके बैंक खाते में भेजा जा सके। उसके बावजूद भी सत्यापन प्रक्रिया में काफी शिथिलता बरती जा रही है।
मिल्कीपुर विकासखंड में 75 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें वृद्धा, विधवा, निराश्रित 9269 लोगों के पेंशन का सत्यापन होना था, जिसमें से अभी लगभग 1700 लाभार्थी बचे हैं जिनका अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है। हैरिंग्टगंज ब्लॉक क्षेत्र में कुल 69 ग्राम पंचायत में कुल 7047 लोगों के पेंशनों का सत्यापन होना था जिसमें से अभी 1800 लोगों का केवाईसी नहीं हो पाया है।वहीं दुसरी ओर अमानीगंज विकास खंड कुल के73ग्राम पंचायतों 9760 पेंशन पाने वाले लोगों का सत्यापन होना है जिसमें से अभी 4000 लोगों का सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसी दशा में 60 साल की उम्र पूरी कर चुके गरीब बुजुर्ग को समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रतिमा 1000 रुपए का पेंशन मिलती है लेकिन सत्यापन ना होने के चलते पेंशन नहीं पा रहे।
खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार मौर्य ने बताया कि वृद्धा, विधवा, निराश्रित व दिव्यांग लोगों को मिलने वाली टेंशन का सत्यापन कराया जा रहा है बहुत जल्द ही सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा ताकि इन लोगों को समय-समय पेंशन मिलती रहे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button