खाना-खज़ाना

इस तरह बनाएं दाल पास्ता, हर कोई करेगा पसंद

गृहिणी की हर दिन एक ही समस्या होती है कि आज वह खाने में क्या बनाएं। दरअसल, घर में अलग-अलग सदस्यों की अलग डिमांड होती हैं और ऐसे में हर किसी को खुश कर पाना संभव नहीं होता है। वहीं, दूसरी ओर महिला को सबकी हेल्थ का भी ख्याल रखना होता है। अगर आप भी हर दिन इसी कशकमश से गुजरती हैं तो अब आप दाल पास्ता बनाएं। स्वाद से भरपूर यह रेसिपी सेहत के लिए भी लाभकारी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दाल पास्ता बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

सामग्री-

– 1 कप पीली दाल

– 2 कप मैकरोनी पास्ता

– 1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ

– लहसुन बारीक कटा हुआ

– 3 ताजी हरी मिर्च बारीक कटी हुई

– 1 मध्यम टमाटर बारीक कटा हुआ

– 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ

– 1/2 कप ताजा हरा धनिया बारीक कटा हुआ

– 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

– 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

– 2 टेबल स्पून घी/मक्खन

– 1 बड़ा चम्मच जीरा

– 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने

– नमक स्वादअनुसार

– दाल और पास्ता उबालने के लिए 4 कप पानी

दाल पास्ता कैसे बनाएं? 

दाल पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर, प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ डाल दीजिये। अब दाल के साथ, प्रेशर कुकर में जीरा, कटा हुआ लहसुन, टमाटर, नमक, 1 टेबल स्पून घी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और मध्यम आँच पर 15 मिनट या 4 सीटी आने तक उबाल लें। अब कुकर का ढक्कन खोल दीजिए और दाल को ठंडा होने के लिए रख दें। अब कलछी की सहायता से हल्के हाथों से मैश कर लीजिए। पास्ता को 2 कप नमकीन पानी में नरम होने तक उबालें, छान लें और एक तरफ रख दें।

अब एक सॉस पैन या फ्राइंग पैन में, बचा हुआ 1 टेबल-स्पून घी, राई डालें और उन्हें चटकने दें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर एक मिनट के लिए भूनें। अब, इसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का भूनें।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button