खेल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला आज

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही। एक तरफ पाकिस्तान को टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ श्रीलंका को अफगानिस्तान ने सिकस्त दी थी।

सुपर-4 मैचों में दोनो टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल के लिए अपनी-अपनी टिकट काट ली। 9 सितम्बर को श्रीलंका की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। ऐसे में श्रीलंकाई गेंदबाजों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

पुराने रिकार्ड्स के मुताबिक पाकिस्तान का पलड़ा भारी 

अगर हम पुराने रिकार्ड्स की बात करें तो बाबर आजम एंड कंपनी का पलड़ा भारी है। आईसीसी रैंकिग की बात करें तो पाकिस्तान नंबर दो की टीम है जबकि श्रीलंका 8वें स्थान पर है। एशिया कप से पहले श्रीलंका की टीम ने 16 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें श्रीलंका की टीम केवल 6 मुकाबले जीतने में कामयाब हो सकी है। लेकिन इस टूर्नामेंट में श्रीलंका का प्रदर्शन देखने के बाद टीम को आंका जा सकता है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी तक 22 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें बाबर आजम की टीम को 13 जीत मिली हैं। लेकिन दुबई के मैदान पर ज्यादातर मुकाबले टॉस पर निर्भर होते हैं। यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी लेने के बाद टीम की जीत लगभग तय हो जाती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button