विदेश
बाढ़ राहत प्रयासों में सक्रियता से जुटने का अनुरोध किया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को सभी हितधारकों से पुनर्वास प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। बाढ़ से देश में 40 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के नुकसान का अनुमान है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की तरफ से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक बाढ़ से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,481 हो गया है जबकि 12,748 लोग घायल हुए हैं।






