बिहार
जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है
बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष भाजपा पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। इन सब के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जिस तरीके से युवाओं को रोजगार दिए जाने का काम चल रहा है, उससे भाजपा डर गई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी ने कहा कि इनका (भाजपा) पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है। इनका दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी।






