विदेश
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पीएम मोदी ने दी अंतिम विदाई
तोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज जापान अंतिम विदाई दे रहा हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंचे। समारोह से पहले उन्होंने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उसके बाद अंतिम विदाई के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे की काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों देशों के रिश्तों को अलग स्तर पर ले जाने के पीछे शिंजो आबे का हाथ थ। भारत और जापान के डिप्लोपेटिक रिश्ते भी काफी अच्छे हैं।






